गर इरादा भी करूं ना कह सकूंगा दास्तां
मुख़्तसर तहरीर में ये दर्द नां होगा बयां
रो पड़े वक्ते सफ़र वो फुरकतों को सोच कर
भूल बैठे वो बसे हैं धड़कनों के दरमियां
हर मसर्रत बेमज़ा है वो नहीं गर साथ में
महफिलें अब ना रहीं सूना पड़ा है आशियां
ऐ मुहब्बत सिर झुकाना कब मुझे मंज़ूर था
देख़ ताज़ा है अभी मेरी ज़बीं का हर निशां
सब दरों पर जा चुका मैं अब कहां फरियाद हो
किस वली के पैर पकड़ूं हो मुकम्मल दास्तां
जगजीत काफ़िर
पांच सज़दों के सिले में दो दफा मंज़ूर हो
रिज़्क सबको ही मयस्सर हो यहां ए आस्मां
मुख्तसर = संक्षिप्त,
तहरीर = writing, description, composition, document
फुरकत = जुदाई
मसर्रत = खुशी, आनंद
ज़बीं = माथा
मयस्सर = हासिल
No comments:
Post a Comment